Viral Video: आपने अपने आस-पास बहुत सारे फालतू लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम एक ऐसे फालतू शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका वीडियो देखने के बाद आप भी नाराज हो सकते हैं। दरअसल, यह शख्स दिल्ली मेट्रो के भीतर लोगों से दान में गर्लफ्रेंड मांगता नजर आ रहा है। इसके लिए बकायदा शख्स ने अपनी जैकेट पर एक बैनर लगाया हुआ है। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर भी शॉक्ड रह गए हैं।
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपने हाथ में एक बैनर लिया हुआ है। इस बैनर में उसने लिखा हुआ है, 'डोनेट मी अ गर्लफ्रेंड' यानि मुझे एक गर्लफ्रेंड दान में दें। शायद ही आपने ऐसा कभी देखा होगा कि कोई शख्स डोनेशन में चलता-फिरता इंसान मांग ले। वह भी अपने लिए गर्लफ्रेंड का दान। लोगों ने युवक द्वारा गर्लफ्रेंड की डिमांड देखकर अपना माथा पकड़ लिया है। लड़का बड़ी बेफिक्री से अपने हाथ में ‘Donate Me A Girlfriend’ का पोस्टर लेकर घूम रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो को मोहित गौहर नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि जब युवक यह पोस्टर लेकर घूम रहा है तो लड़कियां तरह-तरह के रिएक्शन दे रही हैं। कोई इस पर शॉक्ड हो रहा है तो कोई हंसे जा रहा है। आप देख सकते हैंं कि शख्स ‘Donate Me A Girlfriend’ पोस्टर लिखकर कभी मेट्रो के अंदर जा रहा है तो कभी मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर घूम रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है।
