वायरल न्यूज़

Video: देवर के साथ हाथ में हाथ डाले डांस कर रही थी भाभी.. तभी आ गई देवरानी, फिर हुआ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 07:34 PM IST

Devar Bhabhi Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आज देवर की सगाई है। भाभी सज-धजकर देवर की सगाई में पहुंची हैं। डांस फ्लोर पर गाना बजते ही देवर-भाभी डांस करने पहुंच जाते हैं।

Image

देवर भाभी का डांस (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर-भाभी ने किया जबरदस्त डांस
  • अपने डांस से दोनों ने ढा दिया कहर
  • देवर-भाभी के साथ देवरानी ने किया डांस

Devar Bhabhi Video: भाभी-देवर का रिश्ता बहुत ही खास होता है। देवर की शादी में भाभी अपने डांस से फंक्शन में चार चांद लगा देती हैं। कई बार भाभीयां अपने देवर के साथ डांस भी करती नजर आ जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देवर की शादी का है। जिसमें भाभी जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, बीच में देवरानी आ जाती हैं। इसके बाद जो होता है, वह देखने लायक था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देवर-भाभी का जबरदस्त डांस वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि आज देवर की सगाई है। भाभी सज-धजकर देवर की सगाई में पहुंची हैं। वहीं देवर भी सूट-बूट पहनकर अपनी सगाई के लिए पहुंचा हुआ है। रिंग सेरेमनी हो चुकी है। वहीं डांस फ्लोर पर गाना बजते ही देवर-भाभी डांस करने पहुंच जाते हैं। डीजे पर इस दौरान 'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके' गाना बजने लगता है। इसके बाद देवर-भाभी जमकर डांस करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि देवर-भाभी हाथ में हाथ डाले डांस करते रहते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि जब देवर-भाभी डांस कर रहे होते हैं, तभी वहां पर देवरानी पहुंच जाती है। वह भी देवर और भाभी को डांस में ज्वाइन कर लेती है। इसके बाद तीनों मिलकर डांस स्टेज पर धमाल मचा देते हैं। देवर-भाभी और देवरानी का डांस वीडियो यूजर्स को जमकर पंसद आ रहा है। वीडियो को Chandni Mehta नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो अब तक 29 मिलियन से ज्यादा देखा जा चुका है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article