Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। लोगों को ऐसे वीडियो ज्यादा पसंद आते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शादी की स्टेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की स्टेज पर दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड पहुंच जाती है। इसके बाद वह दूल्हे को कुछ ऐसे गले लगाती है, जिसे देखकर दुल्हन का मुंह फूल जाता है।
बेस्ट फ्रेंड को पाते ही दुल्हन को भूल गया दूल्हा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को साइड लाइन कर दूल्हा अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने लगता है। इस दौरान दूल्हे की बेस्ट फ्रेंड भी दूल्हे को जमकर गले लगाती है। यह देखकर दुल्हन जल-भुनकर राख हो जाती है। दुल्हन अपने आपको अकेला और इंबैरेस भी फील करती है। दूसरी तरफ दूल्हा अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने में मशगूल रहता है। यह देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदारों को भी थोड़ा अजीब लगता है। हालांकि, दूल्हे को इससे फर्क नहीं पड़ रहा था कि उसकी दुल्हन को यह चीज अच्छी नहीं लग रही है। देखें वीडियो-
वीडियो को sambalpurilovers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ऐसी भी क्या बेस्ट फ्रेंड थी, जो दूल्हा शादी की स्टेज पर अपनी दुल्हन को ही भूल गया। वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हे से मिलने आई महिला उसकी एक्स थी। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।
