वायरल न्यूज़

Video: बारातियों ने डांस के नाम पर मचाया उधम, नहीं मिला खाना तो खाली बर्तन लेकर कर डाला ऐसा कांड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 03:59 PM IST

Viral Video: एक तरफ तो यह सच है कि डांस के बिना भारतीय शादियांं अधूरी होती हैं, लेकिन डांस के नाम पर बाराती बहुत ही ज्यादा बेकार हरकतें कर रहे हैं। वह खाने के बर्तन और कुर्सियों के साथ उधम मचाते नजर आ रहे हैं।

Image

बारातियों का डांस (ट्विटर)

Viral Video: भारत में शादियों का जब सीजन चल रहा होता है, तो सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो काफी फनी होते हैं, वहीं कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। शादियों में लड़की के घरवाले बारातियों के लिए हर तरह के इंतजाम करते हैं। वह नहीं चाहते कि एक भी बाराती को किसी भी तरह की कोई कमी रह जाए। लड़की के घरवाले अपनी औकात से ज्यादा शादी में खर्च करते हैं।

वीडियो देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

हालांकि, कई बार मेहमानों के ज्यादा आने से शादी में खाना कम पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में खाना कम पड़ने के बाद बाराती ऐसी हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपका भी मूड खराब हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि डांस के नाम पर बाराती बहुत ही ज्यादा बेकार हरकतें कर रहे हैं। वह खाने के बर्तन और कुर्सियों के साथ उधम मचाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ तो यह सच है कि डांस के बिना भारतीय शादियांं अधूरी होती हैं, लेकिन डांस के नाम पर ऐसा उधम मचाना ठीक नहीं है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि बाराती वेडिंग वेन्यू पर पहुंचकर डांस के नाम पर जमकर उधम मचा रहे हैं। वह बर्तनों और कुर्सियों को पीट-पीटकर नाचते दिख रहे हैं। बारातियों का ऐसा डांस और जश्न मनाने का तरीका लोगों को चौंका रहा है। कई लोगों को यह डांस फनी लग रहा है, वहीं कई लोग बारातियों की इस हरकत से भड़क गए हैं। वीडियो को @imoriginalankit नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article