वायरल न्यूज़

Video: घड़ियाल के बच्चे को दुलारना पड़ा भारी, पलटकर किया ऐसा वार, लहूलुहान हो गया शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 12, 2023, 05:30 PM IST

Baby Alligator Attack: शख्स को घड़ियाल का बच्चा बहुत क्यूट लगता है। इसके बाद वह उसकी पीठ सहलाने लगता है। यह करना उसके जीवन की बड़ी गलती साबित होती है। आप देख सकते हैं कि घड़िया़ल का बच्चा पलटकर सीधा शख्स के हाथ पर काटता है।

Image

घड़ियाल का हमला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • घड़ियाल के बच्चे को सहला रहा था शख्स
  • शख्स कर बैठा जीवन की सबसे बड़ी गलती
  • घड़ियाल के बच्चे ने पलटकर किया वार

Baby Alligator Attack: मगरमच्छ और घड़ियाल बहुत ही ज्यादा खूंखार होते हैं। अपने इलाके में पाकर वह किसी को भी नेस्तनाबूद कर देते हैं। कहते हैं कि मगरमच्छ ज्यादा आक्रामक होते हैं। वहीं उनकी तुलना में घड़ियाल जल्दी से इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। घड़ियाल भारत, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश के मीठे पानी में पाए जाते हैं। वहीं मगरमच्छ पूरी दुनिया में मौजूद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स घड़ियाल के बच्चे को दुलारने की गलती कर बैठता है।

घड़ियाल के बच्चे ने किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को घड़ियाल का बच्चा बहुत क्यूट लगता है। इसके बाद वह उसकी पीठ सहलाने लगता है। यह करना उसके जीवन की बड़ी गलती साबित होती है। आप देख सकते हैं कि घड़िया़ल का बच्चा पलटकर सीधा शख्स के हाथ पर काटता है। इससे शख्स का हाथ लहूलुहान हो जाता है। घड़ियाल का बच्चा उस शख्स के साथ जो करता है, उसका मलाल शख्स को जीवन भर रहेगा। वीडियो देखने में बड़ा ही खतरनाक है। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि घड़ियाल का बच्चा शख्स की उसी उंगली पर वार करता है, जिस उंगली से शख्स उसकी पीठ सहलाता है। वह जब घड़ियाल के बच्चे का पीठ सहला रहा था तो उसे कहां पता था कि अगले ही पल घड़ियाल का बच्चा पलटकर अपने जबड़े से उसका हाथ घायल कर देगा। शख्स जब तक कुछ समझ पाता है, उसकी हथेली बुरी तरह घायल हो चुकी होती है। आप साफ देख सकते हैं कि शख्स की हथेली से खून निकल रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article