वायरल न्यूज़

Video: खुद सामने से मौत लेकर आ रहे थे यमराज! लेकिन लड़की की अच्छी किस्मत ने पलट दिया फैसला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 24, 2023, 07:36 AM IST

Viral Video: वीडियो को देखकर आप लड़की को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान कह उठेंगे। बीच सड़क पर दो कारों की भीषण टक्कर होती है और ऐसा लगता है कि दोनों कारें सीधा लड़की को कुचल देंगी। हालांकि, इसके बाद जो नजारा दिखता है वह बहुत सुकून वाला है।

Image

कार एक्सीडेंट (ट्विटर)

Viral Video: किसी-किसी शख्स की किस्मत इतनी तेज होती है कि वह सामने से आ रही मौत को भी चकमा दे जाता है। वहीं कुछ लोगों की किस्मत इतनी खराब होती है कि वह राह चलते मौत का शिकार बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। यह वीडियो अर्जेंटीना का है, जिसमें एक लड़की भयानक एक्सीडेंट के बावजूद बाल-बाल बचती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आप लड़की को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान कह उठेंगे।

वीडियो देखकर कांंप उठेगा कलेजा

वीडियो सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया, जो एक भयानक दुर्घटना का है। वायरल फुटेज अर्जेंटीना के ला प्लाटा शहर का है। वीडियो को ला प्लाटा सिटी काउंसिल ने खुद शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पार कर रही होती है। इस दौरान बीच सड़क पर ही दो कारों की भीषण टक्कर होती है। दोनों कारों की स्पीड इतनी अधिक होती है कि वह सीधे लड़की की ओर बढ़ रही होती हैं। ऐसा लगता है कि अगले ही पल लड़की उन कारों की चपेट में आ जाएगी और कुचल जाएगी। देखें वीडियो-

हालांकि, अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर लोग कह उठे कि लड़की ने सामने आई मौत को भी चकमा दे दिया। आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार दो कारें जब एक-दूसरे से टकराती हैं तो ऐसा लगता है कि लड़की भी उस दुर्घटना का शिकार हो जाएगी। लाल बत्ती पार करते समय काले रंग की दो कारें अपना सामान्य रास्ता बदलते हुए एक-दूसरे से टकराती हैं। इस दौरान उन कारों की निशाने पर लड़की भी थी, लेकिन लड़की की किस्मत उसे बचा ले जाती है और उसे एक खरोंच तक नहीं आती है। वीडियो को @Reuters ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article