Snake Spider Fight: सोशल मीडिया पर आपने जंगली जानवरों की लड़ाई के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। जानवरों की लड़ाई के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। दूसरी तरफ इन दिनों एक खूंखार सांप और एक छोटी सी मकड़ी की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आप देख सकते हैं कि एक खूंखार सांप एक छोटी सी मकड़ी की जाल में फंस गया है।
मकड़ी ने किया सांप का शिकार
शायद ही आपने इससे पहले कभी किसी मकड़ी को सांप का शिकार करते देखा है? सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। यह हैरान करने वाला वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि एक कार के टायर के पास मकड़ी ने अपना जाल बुना हुआ था। इसी जाल में एक खूंखार सांप फंस जाता है। वह लाख कोशिश के बाद भी इस जाल से निकलने में नाकामयाब होता है। इसके बाद मकड़ी उसका शिकार करने पहुंच जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मकड़ी सापंं के ऊपर चढ़कर उसे नोचने लगती है। इस दौरान सांप भी मकड़ी पर हमला करना चाहता था लेकिन जाल में फंसे होने की वजह से उसे हमला करने का मौका नहीं मिलता है। इसके बाद वह शांत हो जाता है और मकड़ी उसे अपना शिकार बना लेती है। आप देख सकते हैं कि सांप ने मकड़ी के जाल में फंसकर दम तोड़ दिया है। इस वीडियो को देखकर जहां ज्यादातर लोगों को हैरानी हो रही है, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि सबकी अपनी एक ताकत होती है। मकड़ी का जाल उसकी ताकत है और सांप जैसा खूंखार जानवर भी उसमें फंसकर मात खा जाता है। वीडियो को wildtrails.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
