वायरल न्यूज़

Video: स्वैग मारने के चक्कर में अपनी खिल्ली उड़वा बैठी लड़की, ऊपर से लग गई भयंकर चोट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 03:37 PM IST

Girl Funny Video: लड़की स्वैग झाड़ने के चक्कर में इतना बुरा फंसती है कि खुद को चोट लगवा बैठती है। लड़की सबके सामने हंसी का पात्र भी बन जाती है। देख सकते हैं कि लड़की बड़े टशन में एक चेयर से दूसरी चेयर पर जाती है। इसके बाद वह दूसरी चेयर पर स्वैग झाड़ने की कोशिश करती है।

Image

लड़की का वीडियो (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर लोगों को आया मजा
  • हंसी का पात्र बन जाती है लड़की
  • सबके सामने करवा बैठती है फजीहत

Girl Funny Video: आज कल लोगों पर स्वैग झाड़ने का भूत सवार रहता है। जहां चार लोग देखा नहीं, वहीं स्वैग झाड़ने लगते हैं। इसके चक्कर में कई बार वह बड़ी आफत मोल ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर हजारों फनी वीडियो भरे पड़े हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। जो स्वैग झाड़ने के चक्कर में इतना बुरा फंसती है कि खुद को चोट लगवा बैठती है। इसके साथ ही लड़की सबके सामने हंसी का पात्र भी बन जाती है।

वीडियो देखकर लोगों को आया मजा

लड़की से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वैग झाड़ने के चक्कर में लड़की दो कुर्सियां लगाकर उसके सिरे पर चढ़ने की कोशिश करती है। इस दौरान उसका दोस्त अपने मोबाइल कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है। आप देख सकते हैं कि लड़की बड़े टशन में एक चेयर से दूसरी चेयर पर जाती है। इसके बाद वह दूसरी चेयर पर स्वैग झाड़ने की कोशिश करती है तो उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद जो होता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरी कुर्सी पर स्वैग झाड़ने के दौरान लड़की एक हादसे का शिकार हो जाती है। वह धड़ाम से जमीन पर गिरती है। वह जिस तरह जमीन पर गिरती है, उसे देखकर पता चल रहा है कि लड़की को गंभीर चोट आई होगी। इसके साथ ही लड़की सबके सामने अपनी खिल्ली भी उड़वा बैठती है। वह मुंह के बल धड़ाम से जमीन पर गिरती है। इस मजेदार वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article