वायरल न्यूज़

Viral Video: वैलेंटाइन डे पर पत्नी को दिया ऐसा सरप्राइज, गिफ्ट देख आपके भी होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 14, 2023, 04:25 PM IST

Valentine Day Viral Video: वैलेंटाइन डे पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर महिला के 'तोते' उड़ गए। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

पत्नी के साथ तो खेल हो गया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को दिया मजेदार सरप्राइज
  • गिफ्ट देखकर पत्नी का चेहरा उतर गया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

Valentine Day Viral Video: 14 फरवरी को लोग वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन जहां लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, दोस्तों, चाहने वालों को एक से एक मजेदार गिफ्ट भी देते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो अपने प्यार के लिए सरप्राइज भी प्लान करते हैं, जिससे उनकी खुशियां दोगुनी हो जाए। लेकिन, एक शख्स ने वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी के साथ जो किया उसे देखकर महिला के होश उड़ गए और चेहरा उतर गया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

हर कोई अपने-अपने अंदाज में वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करता है। एक शख्स ने वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी के लिए मजेदार सरप्राइज प्लान किया। जैसा कि आप वीडियो (Viral Video) में देख सकते हैं। शख्स ने घर को अच्छी तरह से सजाया, गुब्बारे लगाए और पत्नी के लिए गिफ्ट लेकर भी आया है। शख्स ने गिफ्ट को कपड़े से ढक दिए हैं। क्योंकि, वो गिफ्ट देखकर वो अपनी पत्नी का रिएक्शन देखना चाहता था। पत्नी भी सरप्राइज देखकर काफी खुश नजर आ रही है। लेकिन, जैसे ही शख्स कपड़े को हटाता है पत्नी के 'तोते' उड़ जाते हैं। क्योंकि, में किचन साफ करने के सामान थे। इस गिफ्ट की पत्नी ने कल्पना भी नहीं की होगी। तो देखें मजेदार वीडियो...

पत्नी के साथ धोखा...

वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@FunnymanPage' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब तीन लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो और नजारे पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी के साथ धोखा हो गया भाई। कुछ का कहना है कि अक्सर लोग ऐसा ही करते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article