वायरल न्यूज़

Watch: बिल्ली का सहारा लेकर किंग खान के मजे लेना चाहता था यूजर्स, फिर 'बादशाह' ने अपने जवाब से लूट ली महफिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 12, 2023, 05:21 PM IST

एक यूजर ने शाहरुख खाने के मजे लेने के बिल्ली का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बिल्ली शाहरुख की फिल्म देख रही थी। ऐसे में किंग खान ने यूजर्स को बड़ा ही करारा जवाब दिया। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग खान के मजे लेना चाहता था यूजर्स
  • शाहरुख ने दिया एपिक रिप्लाई
  • जमकर वायरल हो रहा बादशाह का ट्वीट

Shahrukh Khan Tweet: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने फैंस का कितना ध्यान रखते हैं, इसके बारे में तो आप सभी को पता ही होगा। लेकिन शाहरुख अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाते हैं और वो उनका एपिक रिप्लाई देना। जी हां, शाहरुख अपने एपिक रिप्लाई के लिए भी जाने जाते हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है, जिसमें किंग खान ट्विटर (Shahrukh Khan Twitter) पर एक यूजर को खतरनाक वाला रिप्लाई देते दिखें। आइए देखते हैं कि आखिर इस वायरल ट्वीट में है क्या..

दरअसल, एक यूजर ने एक बिल्ली का वीडियो (Cat Funny Video) को शेयर किया, जिसमें बिल्ली बादशाह खान की फिल्म देख रही है। ऐसे में यूजर ने किंग खान के मजे लेते हुए ट्वीट में लिखा कि हैलो सर, मुझे लगता है कि मेरी बिल्ली आपसे प्यार करती है। ऐसे किंग खान ने यूजर का रिप्लाई देते हुए ट्वीट (Shahrukh Khan Tweets) किया कि बिल्ली को मेरा प्यार देना.. अब बस कुछ कुत्तों की जरूरत है जो मेरी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दें और तब मेरी जिंदगी सेट हो जाएगी। ऐसे में शाहरुख का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।

शाहरुख ने दिया यूजर को एपिक रिप्लाई

ट्विटर पर वायरल हुए इस ट्वीट पर (Twitter Viral Post) यूजर्स ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि बाहर बहुत कुत्ते भौंक रहे हैं, मैं बाहर जाकर उन्हें 'झूमे जो पठान..' वाला गाना दिखाता हूं। वहीं, कई यूजर्स किंग खान के सपोर्ट में नजर आए तो कईयों ने मजे लेते हुए शाहरुख की ही क्लास लगा दी और कहा कि कोशिश कीजिए कि आपकी फिल्में इंसान भी देखें। इस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार रिट्वीट भी किया जा चुका है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article