इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस (UP Police) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस का ये ट्वीट उस सीरीज का हिस्सा है, जिसने पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर गदर काट रखा है। विज्ञापन के इस खेल में यूपी पुलिस का ट्वीट सबसे अलग है।
क्या कहा यूपी पुलिस ने
यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में अपने पीसीआर वैन के साथ एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में जोमैटे, ब्लिंक इट, मैगी के विज्ञापन भी नजर आ रहे हैं। यूपी पुलिस ने इन्हीं विज्ञापनों के क्रम में लिखा है- "मदद मांगोगे, UP 112 पीआरवी भेज देंगे।"
क्या है खेल
दरअसल सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से कुछ कंपनियों के विज्ञापन वाले बोर्ड वायरल हो रहे हैं। जिसमें जोमैटो, मैगी और ब्लिंक इट के पोस्टर हैं। इन कंपनियों ने बड़े ही अलग अंदाज में अपना प्रचार किया है। जैसे जोमैटो ने लिखा- खीर मांगोगे खीर देंगे। मैगी ने लिखा- दो मिनट मांगोगे, मैगी देंगे। वहीं ब्लिंक इट ने लिखा- दूध मांगोगे, दूध देंगे। अब यूपी पुलिस ने इसी को आगे बढ़ाते हुए अपना ट्वीट कर दिया है।
पहले भी कर चुकी है ऐसा ट्वीट
ऐसा नहीं है कि यूपी पुलिस ने पहली बार ऐसा ट्वीट किया हो, इससे पहले पेटीएम के एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए उसने एक मजेदार लाइन लिखी थी। तब भी वह काफी वायरल हुआ था। तब पेटीएम के एड पर यूपी पुलिस ने लिखा था- "यूपी में माताएं-बेटा सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा, नहीं कहती हैं, बच्चे कहते हैं-मैं यूपी 112 बुलाऊंगा।"
