वायरल न्यूज़

Video: यूपी पुलिस भी है FIFA की फैन! मेस्सी के वीडियो से बताया गलती करने पर हो जाएंगे एक्सीडेंट का शिकार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 19, 2022, 04:09 PM IST

UP Police FIFA Video: जब पूरी दुनिया में मेस्सी-मेस्सी गूंज रहा है। तो यूपी पुलिस कहां पीछे रह सकती है। यूपी पुलिस ने भी मेस्सी का वीडियो शेयर कर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर एक्सीडेंट का शिकार हुआ जा सकता है।

Image

यूपी पुलिस का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पुलिस ने शेयर किया मजेदार वीडियो
  • वीडियो के साथ यूपी पुलिस ने दिया संदेश
  • खिलवाड़ करने पर हो सकता है सेल्फ गोल

UP Police FIFA Video: फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2(3-3) मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने 36 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब अपने नाम किया। इस विश्व कप में मेस्सी का मैजिक देखने को मिला। एक तरफ मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीता। दूसरी तरफ मेस्सी को गोल्डेन बॉल के अवार्ड से नवाजा गया। इस समय पूरी दुनिया में मेस्सी-मेस्सी गूंज रहा है। इसी बीच यूपी पुलिस ने भी मेस्सी का वीडियो शेयर कर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है।

यूपी पुलिस ने दिया शानदार मैसेज

यूपी पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए बताया गया है कि अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे और लापरवाही बरतेंगे तो आपके एक्सीडेंट होने के चांसेज बढ़ जाएंगे। वीडियो दो पार्ट में है। पहले पार्ट में आपको मेस्सी का मैजिक देखने को मिलेगा। जबकि दूसरे पार्ट में एक बाइक पर तीन युवक देखने को मिलेंगे। आप देख सकते हैं कि बाइक को युवक बहुत ही खतरनाक तरीके से चला रहे हैं। इसके बाद उनका बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट होता है। देखें वीडियो-

वीडियो के जरिए यूपी पुलिस ने यह बताने की कोशिश की है कि 'ट्रैफिक नियमों के साथ खिलवाड़ करने से सेल्फ गोल हो सकता है।' इसलिए हमेशा रोड सेफ्टी को फॉलो करें और एक्सीडेंट से सुरक्षित रहें। इस वीडियो के साथ यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट से हैशटैग फीफा वर्ल्डकप और हैशटैग मेसी का भी इस्तेमाल किया गया है।

मेस्सी ने जीता देश के लिए वर्ल्डकप

बता दें कि साल 2014 के फीफा विश्व कप में भी मेस्सी के शानदार प्रदर्शन के दम अर्जेंटीना फाइनल में पहुंची थी लेकिन तब जर्मनी ने उनका सपना तोड़ दिया था। इस हार से मेस्सी ऐसा टूटे थे कि उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि फैंस की मांग पर वह वापस लौटे और आखिरकार 2022 में उनका सबसे बड़ा सपना सच हो गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article