Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखने को मिलती हैं। कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य से भर जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपने बंदरों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। बंदर बहुत कमाल का जानवर होता है। वह इंसानों की नकल करने के लिए भी जाना जाता है। बंदर को भगवान हनुमान का स्वरूप भी माना जाता है। इन दिनों एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान भोलेनाथ की पूजा करता दिख रहा है।
भगवान भोलेनाथ का भक्त बंदर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर भगवान शिव की आराधना करते नजर आ रहा है। वीडियो लखनऊ का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह बंदर रोजाना शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो में देख सकते है कि एक बंदर सड़क की तरफ से चलता हुआ आता है और शिव मंदिर में प्रवेश कर जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो बना रहा शख्स बताता है कि यह बंदर रोजाना महादेव के मंदिर आता है। शख्स ने बताया कि बंदर रोजाना मंदिर में आकर भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करता है। सबसे खास बात यह है कि बंदर भगवान भोलेनाथ को साष्टांग प्रणाम करता है। यह हमें वीडियो में भी देखने को मिलता है। बंदर जिस मंदिर में रोजाना आता है। वह लखनऊ का बाबा बुद्धेश्वर दरबार मंदिर है। आप देख सकते हैं कि बंदर बिना किसी को हानि पहुंचाए मंदिर की सीढ़ियां चढ़ता है और इंसानों की तरह भगवान भोलेनाथ को साष्टांग प्रणाम करता है। वीडियो को ट्विटर पर 𝗔𝘀𝗵𝘂𝘁𝗼𝘀𝗵 𝗦𝗮𝗻𝗮𝘁𝗮𝗻𝗶 नाम के अकाउंट से शेयर किया है।
