वायरल न्यूज़

Women Fight Video: साड़ी की सेल में जब आपस में भिड़ गईं दो औरतें, गजब है नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2023, 09:55 PM IST

Women Fight For Saree: पसंदीदा साड़ी के लिए दो महिलाओं की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं साड़ी के लिए लड़ाई करती नजर आ रही हैं।

Image

दो महिलाओं की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Photo : Twitter

Women Fight Over For Saree: सोशल मीडिया पर किसी भी चीज को सनसनी बनते देर नहीं लगती है और खासतौर पर वायरल खबरें और वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, ऐसे ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें कहीं एक साड़ी सेल (Saree Sale) का नजारा दिख रहा है।

गौर हो कि साड़ी की सेल में महिलाओं की खूब भीड़ होती है इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है जहां किसी एक साड़ी को लेकर बात इतनी बड़ी कि महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं।

आप भी ये मजेदार वीडियो देखें-

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे को मारते और बाल खींचते हुए एक-दूसरे पर हमलावर हो रही हैं, खास बात ये कि इस दौरान वहां खड़ी अन्य महिलाओं ने झगड़ती महिलाओं को अलग करने या इस झगड़े में बीच-बचाव की कोशिश भी नहीं की।

वीडियो बेंगलोर का बताया जा रहा है

यह वायरल वीडियो बेंगलोर का बताया जा रहा है बताते हैं यह वीडियो मालेशवर शोरूम का है जहां साल में एक बार जबरदस्त सेल लगती है और वहां जमकर खरीदारी के लिए महिलाएं जुटती हैं, इस बार की सेल में ये वीडियो सामने आया है जिसकी खासी चर्चा हो रही है और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article