वायरल न्यूज़

Video: इन लड़कों ने तो हद ही कर दी! बाइक पर ऊंट को बिठाकर निकल गए सड़क पर, देखें क्या हुआ आगे

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि दो युवक ऊंट जैसे बड़े और विशालकाय जानवर को बाइक पर बिठाकर कहीं ले जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों लोग ऊंट को बाइक पर बांधकर कहीं ले जा रहे हैं।

Image

ऊंट का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो यूजर्स के होश उड़ाने के लिए काफी होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वायरल हो रहा वीडियो एक ऊंट से जुड़ा है। इस वीडियो में आपको जो चीज देखने को मिलेगी, वैसा आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

सड़क पर जब कभी ऊंट और हाथी गुजरते हैं तो लोगों का ध्यान उन पर चला जाता है। दूसरी तरफ वीडियो में ऊंट जिस तरह से नजर आ रहा है, वह वाकई में चौंकाने वाला है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि दो युवक ऊंट जैसे बड़े और विशालकाय जानवर को बाइक पर बिठाकर कहीं ले जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों लोग ऊंट को बाइक पर बांधकर कहीं ले जा रहे हैं। जबकि ऊंट इतना बड़ा जानवर होता है कि उसे इस तरह ले जाना आसान नहीं रहा होगा। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स काफी नाराज भी हो गए हैं। कई फैंस ऊंट के प्रति संवेदना जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा करना कहीं से सही नहीं है। कई लोगों का इस वीडियो को देखकर दिल भर आया है और ऊंट के लिए उन्हें बुरा लग राह है। वीडियो को brainhub.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article