वायरल न्यूज़

Turkey Earthquake: मलबे में दबी मासूम बच्ची ने इस तरह बचाई भाई की जान, वीडियो देख रूह कांप जाएगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 8, 2023, 01:48 PM IST

Turkey Earthquake Viral Video: तुर्की में भूकंप से भारी तबाही मची है। इसी बीच वहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया।

Image

भूकंप से तुर्की में भारी तबाही

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की में भूकंप से भारी तबाही
  • नजारा देख लोगों का कलेजा कांप गया
  • बच्ची ने बड़ी मासूमियत से भाई की जान बचाई

Turkey Earthquake Viral Video: तुर्की (Turkey Earthquake Video) और सीरिया में तेज भूकंप के झटके से भारी तबाही मची है। तबाही ऐसी कि बड़ी-बड़ी इमारतें ढह गई और इस घटना में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर भी कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा। क्योंकि, एक नन्ही जान ने जिस तरह अपने भाई की जान बचाई और लोगों से मदद मांग रही है, उसे देखकर किसी का कलेजा कांप जाएगा।

वायरल वीडियो (Earthquake Viral Video) में आप देख सकते हैं किसी तरह दो बच्चे मलबे के नीचे दबे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन हैं। बहन ने बड़ी मासूमियत से हाथ से भाई का सिर ढक रखा है। वहीं, लोगों से मदद करने की गुहार लगा रही है। बच्ची अपनी भाषा में कह रही है कि हमें किसी तरह बाहर निकालो। कुछ समय बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों भाई-बहन को बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

इस मार्मिक वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो भावुक हो गया। कई लोग इस बच्ची की तारीफ तो कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो रहे हैं। गौरतलब है कि इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर दुनियाभर के लोग अंदर से हिल गए हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article