वायरल न्यूज़

Watch: तुर्की के भूकंप का ऐसा खौफनाक मंजर, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 04:13 PM IST

Turkey Earthquake Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के झटके से एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप
  • भूकंप से मची भारी तबाही
  • ताश के पत्तों की तरह गिरीं बिल्डिंग

Turkey Earthquake Video: दक्षिण पूर्वी तुर्की और सीरिया में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे भारी तबाही मच गई। भूकंप के झटके इतने ज्यादा थे कि देखते ही देखते कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के झटके से एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

भूकंप के बाद भी महसूस किए गए 6.6 तीव्रता के झटके

भूकंप के बाद करीब 20 झटके महसूस किए गए, जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.6 की तीव्रता का था। भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किए गए। इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था। अतमेह कस्बे के चिकित्सक मुहीब कदौर ने फोन पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को कहा, ‘‘हमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। हम बेहद दबाव में हैं।’’ भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके बृहस्पतिवार तक जारी रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम तुर्की में 1999 में आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 18,000 लोग मारे गए थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article