वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्मी से बेहाल पड़े अजगर की जिंदगी बचाता दिखा शख्स, यूजर्स बोले - CPR अल्ट्रा प्रो मैक्स

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मूर्छित पड़े एक अजगर को सीपीआर देता नजर आ रहा है। लड़के के इस दरियादिली को देख सभी लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image

लड़के ने सीपीआर देकर बचाई अजगर की जान (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने बचाई अजगर की जान
  • मूर्छित पड़े अजगर को दिया सीपीआर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Giving CPR To Python Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या दिख जाए, इसकी कोई गारण्टी नहीं है। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देख लगता है कि मानवता आज भी जिंदा है। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपको ऐसा ही महसूस होगा लेकिन इसके साथ ही आपकी हालत पंचर भी हो सकती है। इसीलिए कहा जा रहा है कि अगर आपमें जिगरा हो तो तभी इस वीडियो को देखें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अजगर गर्मी से बेहाल होकर मूर्छित हो गया था, जिसे बचाने के लिए एक लड़का उसे सीपीआर देता नजर आ रहा है। इस दौरान लगातार अजगर पर पानी डाला जा रहा है। लड़के की इस दरियादिली को देख यूजर्स उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को अक्सर जानवरों को मारते हुए देखा है लेकिन पहली बार कोई जानवर को बचा रहा है।

लड़के ने सीपीआर देकर बचाई अजगर की जान

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आज पहली बार किसी सांप को बचाते हुए देखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतनी हिम्मत लाते कहां से हो भाई। बता दें, इस वीडियो को 'suraj_ghode_07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अबतक 5.47 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article