वायरल न्यूज़

Viral Video: हजारों फीट ऊंचाई वाले फॉल्स पर मस्ती करती दिखी महिला, नजारा देख यूजर्स बोले - लेटे-लेटे मौत को बुलावा दे रही

इंस्टाग्राम पर जाम्बिया के विक्टोरिया फॉल्स का खतरनाक नजारा वायरल हो रहा है, जिसके किनारे पर एक महिला लेटकर स्टंट करती हुई रील्स बनाती नजर आ रही है।

Image

विक्टोरिया फॉल्स पर महिला ने बनाई रील्स (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • झरने के किनारे पर लेटकर मस्ती करती दिखी महिला
  • महिला का डेयरिंग स्टंट देख रह जाएंगे दंग
  • हैरतअंगेज कारनामा देख पीटने लगेंगे माथा

Victoria Falls Stunt Video: दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग मिल जाएंगे, जिन्हें मौत से आंखमिचौली करने में मजा आता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें मौत से डर ही नहीं लगता और ना तो मौत उनका कुछ बिगाड़ सकती है। ऐसे कई सारे आपको वीडियो या फुटेज मिल जाएंगे, जिसमें लोगों के डेयरिंग वाले खतरनाक स्टंट देखने को मिल जाएंगे। ऐसे स्टंट को देखने के बाद एक आम इंसान की सांसें ही थम जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक महिला ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर रही है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में महिला हजारों फीट की ऊंचाई वाले झरने के एकदम किनारे पर लेटी हुई है। जहां से हल्का भी डिसबैलेंस होने पर उसकी जान भी जा सकती है। ये झरना जाम्बिया का विक्टोरिया फॉल्स बताया जा रहा है, जिसे नजारा ही बेहद भयानक और खतरनाक है। ऐसी खतरनाक जगह पर महिला आराम से मस्ती के मूड रील्स बना रही है।

विक्टोरिया फॉल्स पर महिला ने बनाई रील्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है दीदी को जिंदगी से से प्यार नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि महिला तो सीधे यमराज को टक्कर दे रही है। बता दें, ये वीडियो 'jessicapethick' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 95 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। कैप्शन के मुताबिक, विक्टोरिया फॉल्स को डेविल पूल के नाम से भी जाना जाता है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article