वायरल न्यूज़

बारात में पहुंचा दुल्हन का प्रेमी और कूट दिया दूल्हा, कैमरे में कैद हुआ नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 1, 2025, 01:16 PM IST

Trending Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे दूल्हा खुद की शादी में डांस कर रहा है कि तभी दुल्हन का प्रेमी वहां पहुंच गया। उसने सबके सामने बेचारे दूल्हे की खूब पिटाई कर दी।

Image

वायरल वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Trending Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। हालांकि कभी-कभी नजारें चौंकाते भी बहुत हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सचमुच चौंक जाएंगे। वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वारा पहुंचा है। इसमें दूल्हा बेहद खुश है और डांस कर रहा है।

प्रेमी ने की दूल्हे की पिटाई

फ्रेम में ये नजारा सामान्य जैसा नजर आता है। मगर अगले ही सेकंड चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि दूल्हा खुशी में डांस कर रहा है कि तभी दुल्हन का प्रेमी पहुंच गया। अगले ही सेकंड ने उसने सिर पर सेहरा पहने दूल्हे को दबोच लिया और बेचारे की कुटाई कर दी। कई सेकंड तक दूल्हा समझ नहीं पाता आखिर ऐसा क्यों हुआ है। इधर मारपीट कर रहे प्रेमी ने फिर दूल्हे का कॉलर पकड़ लिया और उस पर खूब गुस्सा भी करता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे दुल्हन का प्रेमी दूल्हे के हाथ में कुछ पैसे देता है और वापस चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता भी है। मालूम हो वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया है, जिसेमें नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article