वायरल न्यूज़

Video: फ्रांस में कैसी होती हैं जेल, देखकर होश ना उड़ जाए तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 23, 2024, 01:06 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में दिखाया गया है कि फ्रांस की जेल अंदर कैसी होती है। इसके बाद जो कुछ नजर आता है वो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

Image

देखिए अंदर कैसी होती है फ्रांस की जेल। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैसी होती है फ्रांस की जेल
  • नजारा होश उड़ा देगा
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया कि वीडियो फ्रांस की किसी जेल का है। सोशल मीडिया के इस दावे को सच मान लें तो फ्रांस की ये जेल किसी फाइव स्टार होटल से कम नजर नहीं आती है। इसमें कैदियों के लिए हर वो सुविधा है, जिसे पाना मिडिल क्लास आदमी के लिए भी बहुत मुश्किल होगा। कैदियों की हर सेल में टेलीफोन लगा है। पहनने के लिए कई जोड़ी ब्रांडेंड जूते हैं। दर्जनभर से ज्यादा रंग-बिरंगी टी-शर्ट हैं। सेल में ही एलईडी भी लगा हुआ नजर आता है।

हैरान करेगी फ्रांस के जेल

फ्रांस की जेल से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गया है। वीडियो अभी तक 46 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @ThebestFigen नाम के हैंडल से साझा किया गया है। 44 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि कैदी अपनी सेल में बंद है और गेट बाहर से लॉक है। हालांकि इसमें एक सुराख है जिससे बाहर की हलचल देखी जा सके। इसमें देखेंगे कि कैदी सेल में बंद है और उसके हाथ में आईफोन है। वो इसी डिवाइस से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। कैदी आगे दिखाता है कि उसकी सेल में ब्रांडेड कपड़ों के अलावा अंग्रेजी बाथरूम की सुविधा है। बाथरूम किसी फाइव स्टार होटल की तरह नजर आता है।

यहां देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि सेल में म्यूजिक सिस्टम है। छोटा सी किचन भी है। जरूरी बर्तन भी रखे नजर आते हैं। बोतल बंद पानी भी है। हैरानी होगी कि कैदी को खाने के लिए कुछ ऑर्डर करना होता है तो वो सेल से इसका ऑर्डर दे सकता है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो के किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article