वायरल न्यूज़

[Viral Video]: जुगाड़ की इंतहा, बिना पैसा खर्च किए किचेन में बना दिया ट्रेडमिल, हंसते हुए हो जायेंगे बेहाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 11:26 PM IST

desi Jugaad video: भारतीय जुगाड़ की चीजों में खासे माहिर होते हैं, ऐसे ही एक शख्स ने बिना पैसा खर्च किए ट्रेडमिल बना दिया, जिसे देखकर छूट हंसी छूट जाएगी, आनंद महिंद्रा ने ये वीडियो शेयर किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

Treadmill viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक शख्‍स डिशवॉशर और पानी से ट्रेडमिल बनाता हुआ नजर आ रहा है वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लोग कह रहे हैं कैसै इसने जुगाड़ से फ्री की ट्रेडमिल बना डाली।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स देसी जुगाड़ से ट्रेडमिल बनाता है और उसकी मदद से किचन में ही एक्सरसाइज करने लगता है, इसके लिए वो बर्तन धोने की लिक्विड फर्श पर थोड़ा सा उड़ेल देता है, फिर फर्श पर पानी डालता है और फिर वो शख्स ट्रेडमिल पर रनिंग करने के स्टाइल में दौड़ना शुरू कर देता है।

किचन में ही ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करने के लिए देसी जुगाड़ को देखकर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी फैन हो गए हैं और उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है, आप भी देखें ये फनी वीडियो-

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है लोग इस देसी जुगाड़ को काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने इसे दुनिया का सबसे किफायती ट्रेडमिल बताया है और कहा, इस युवक को इस साल की इनोवेशन ट्रॉफी दी जानी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article