वायरल न्यूज़

Viral Video: कंफर्म टिकट के बाद भी टॉयलेट तक जाने की जगह नहीं, स्लीपर कोच का हाल देख भड़का यात्री, TTE पर फूटा गुस्सा

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें एक यात्री भीड़ से परेशान होकर टीटीई से सवाल करता नजर आ रहा है। यात्री का कहना है कि उसने रिजर्व टिकट लिया है, फिर भी उसकी साथी महिला को टॉयलेट तक जाने में परेशानी हो रही है। वह टीटीई से पूछता है कि जब सीट नहीं है तो इतने लोगों को टिकट क्यों दिए जा रहे हैं।

Image

कंफर्म टिकट के बाद भी टॉयलेट तक जाने की जगह नहीं, देखें वीडियो (फोटो: X/@WokePandemic)

कोई भी त्योहार हो या फिर स्कूलों में लंबी छुट्टियां। इस दौरान ट्रेनों में सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इन दिनों यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि कई बार लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती। स्लीपर कोच में पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में जनरल कोच की तो बात ही छोड़िए। हालांकि एसी कोच में फिर भी थोड़ा आराम रहता है। स्लीपर कोच की हालत सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। भीड़ इतनी होती है कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है और शौचालय तक पहुंचना भी परेशानी बन जाता है।

हाल ही में ऐसी ही भीड़ से जुड़ा ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक यात्री अपनी महिला साथी के साथ स्लीपर कोच में सफर कर रहा है। पूरे कोच में लोग भर- भरकर खड़े और बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। इसी भीड़ से परेशान होकर एक यात्री गुस्से में ट्रेन के टीटीई से सवाल करने लगता है। यात्री टीटीई से पूछता है कि कोच में जितने लोग मौजूद हैं, क्या सबके टिकट कंफर्म हैं। इस पर टीटीई जवाब देता है कि सभी के टिकट पक्के नहीं हैं। कुछ लोग वेटिंग में हैं और कुछ को जुर्माना देकर यात्रा करनी पड़ रही है।

यात्री और TTE के बीच होती है जबरदस्त बहस

यह सुनकर यात्री और नाराज हो जाता है। वह कहता है कि उसने रिजर्व टिकट लिया है, फिर भी हालत इतनी खराब है कि उसकी साथी महिला को टॉयलेट तक जाने में दिक्कत हो रही है। यात्री आगे सवाल करता है कि जब सीट ही नहीं है तो फिर इतने लोगों को टिकट क्यों दिया जा रहा है। वह कहता है कि प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर टीटीई बोलता है कि वह अकेले कुछ नहीं कर सकता और यह सब प्रशासन का काम है। यह बात सुनकर यात्री और भड़क जाता है। वह कहता है कि टिकट बनाने और जुर्माना लेने का काम टीटीई करता है, इसलिए भीड़ को कंट्रोल करना भी उसकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

दोनों के बीच कुछ देर तक बहस होती रहती है, जिसे आसपास के यात्री भी सुनते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि ट्रेन में सफर कर रहे लोग कितनी परेशानी झेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रेलवे से बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि त्योहारों के समय अतिरिक्त ट्रेनें चलानी चाहिए ताकि यात्रियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article