वायरल न्यूज़

Viral Video: 'यमला पगला दीवाना..' गाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बांधा समा, गाया ऐसा गीत कि झूम उठे सभी दर्शक

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 12, 2023, 01:07 PM IST

सार्वजनिक स्थल पर ट्रैफिक पुलिसवाले ने 'यमला पगला दीवाना..' गाना गाया, जिसके सभी दर्शक झूम उठे। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग पुलिसकर्मी की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बेहतरीन गाना
  • 'यमला पगला दीवाना..' गाना गाकर बांध दिया समा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video of Policeman Singing: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो काफी मजेदार भी है और काफी प्यारा भी। इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाना गाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं। आलम ये है कि आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी देखते रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाना गाते हुए नजर आ रहा है। 'यमला पगला दीवाना..' गाने पर पुलिसकर्मी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लोग भी उसके गाने को कितना एंजॉय कर रहे हैं और काफी मस्ती के साथ डांस भी कर रहे हैं। वीडियो में आपको इससे भी हटकर एक और खास चीज दिखने वाली है और वो है.. दादा का डांस। जी हां, पूरा का पूरा ये वीडियो काफी मस्ती के साथ गुदगुदी भी करा ही देगा।

फ्लाइट में डांस करती हुई लड़की का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि ये तो पूरा का पूरा शादी का माहौल लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि साहब ने तो कमाल ही कर दिया, अपना हिडन टैलेंट सभी के सामने लाकर। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'indian_singing__' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article