वायरल न्यूज़

आंखों की रोशनी के लिए आंख में फिट कर दिया दांत, कनाडा में हुआ चौंकाने वाला ऑपरेशन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 3, 2025, 11:00 AM IST

मेडिकल साइंस से जुड़ा अभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल कनाडा में एक ब्लाइंड महिला की आंख में उसका दांत फिट किया गया है ताकि महिला फिर से इस दुनिया को देख सके।

Image

आंख में फिट कर दिया दांत। (Twitter)

दुनिया में मेडिकल साइंस के क्षेत्र ने जितनी तरक्की की है, उतनी शायद ही किसी दूसरे क्षेत्र में सुनने को मिलती है। कई बार मेडिकल साइंस से जुड़े ऐसे मामले सामने आते हैं जिनपर पर यकीन करना मुश्किल होता है। अभी कनाडा में मेडिकल साइंस से जुड़ा एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद एक ब्लाइंड महिला की आंख में उसका दांत फिट कर दिया। ऑपरेशन कामयाब होने के बाद उम्मीद है कि महिला फिर से इस खूबसूरत दुनिया को देख सकेगी। आंख में दांत लगाने वाली इस तकनीक को 'टूथ की आई' नाम दिया गया है।

आंख में फिट कर दिया दांत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस तरह के दुर्लभ ऑपरेशन दुनिया में पहले भी समय-समय पर होते रहे हैं, मगर कनाडा में ये अपने आप में पहला मामला है। बताया गया कि मरीज का नाम गेल लेन हैं, जिनकी आंखों की रोशनी करीब एक दशक पहले चली गई। हाल में वैंकवूर के माउंट सेंट जोसेफ हॉस्पिटल (Mount Saint Joseph Hospital) में उकी आंखों की सर्जरी की गई। हॉस्पिटल ने एक फेसबुक पोस्ट में खुद इसकी जानकारी दी।

क्या कुछ पता चला

पोस्ट में आगे बताया गया कि ये अपने आप में एक दुर्लभ ऑपरेशन है जिसके बारे में ज्यादातर लोगों ने नहीं सुना है। फिर चाहे आप एक आई सर्जन ही क्यों ना हों। सर्जरी के बारे में हॉस्पिटल के आई स्पेशलिस्ट और सर्जन कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) को इससे जुड़ी बातें साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस टूथ इन आई सर्जरी नाम की इस तकनीक में मरीज के दांतों में से एक निकाला जाता है। फिर दांत के अंदर छोटा लेंस फिट किया जाता है। इसके बाद आंखों को नई रोशने देने के लिए दांत को आंख में रखा जाता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article