वायरल न्यूज़

शौचालय में डिस्को, आदमी शौच करेगा या नाचेगा? बटन दबाते ही टॉयलेट का बदल जाता है नजारा, देखें Viral Video

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 12, 2023, 10:31 PM IST

Viral Video: आज की तारीख में अगर आप टॉयलेट में भी म्यूजिक का मजा लेते होंगे तो अपने साथ मोबाइल और आईपैड ले जाते होंगे, लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे की चीज बाजार में आ गई है, आप अपने शौचालय को ही एक डीजे का लुक दे सकते हैं, जहां आप फ्रेश होने के साथ-साथ म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

Image

टॉयलेट के साथ-साथ डिस्को का मजा

Viral Video: हिंदी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा का एक फेमस डायलॉग है, नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या...लेकिन आप इस टॉयलेट को देखकर कह सकते हैं, आदमी शौच करेगा या म्यूजिक सुनेगा, हालांकि संगीत प्रेमियों के लिए यह जुगाड़ काफी सही होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टॉयलेट के अंदर ही डीजे का मजा लिया जा रहा है।

क्या है वीडियो में

37 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स अपने मोबाइल से वीडियो शूट करते हुए एक शौचालय के अंदर जाता है। पहले लगता है कि वो फ्रेश होने जा रहा है, लेकिन फिर वो एक बटन दबाता है, पहली बार दबाने पर तो कुछ नहीं होता है, लेकिन जब वो दूसरी बार दबाता है तो टॉयलेट में लगी लाइट बंद हो जाती है, फिर अचानक से डीजे वाली लाइट जल उठती है।

पार्टी जैसा अहसास

रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच म्यूजिक भी बज उठता है। शख्स इस दौरान वीडियो शूट करते रहता है। शौचालय के अंदर का माहौल देखकर लगता है कि कोई पार्टी हो रही है। म्यूजिक और लाइट बिलकुल डिस्को की तरह फील कराता है।

लोग क्या बोले

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते देखे हुए जा सकते हैं। हालांकि वीडियो कुछ महीने पुराना है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर इस वीडियो पर मजे लेते हुए देखे जा सकते हैं। कोई इस वीडियो को देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है तो कोई इस पर तंज भी कस रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article