Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में आज युवाओं की बड़ी आबादी खुद को मशहूर बनाने की कोशिश में जुटी है। मगर युवाओं की इन कोशिशों में कभी-कभी खतरनाक हादसे तक हो जाते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक मां ने रील बनाने के चक्कर में अपने बच्चे को ही मौत के मुंह में पहुंचा दिया। मगर गनीमत रही कि उसके बड़े बेटे ने फरिश्ते के तरह अनहोनी को रुकवा दिया।
रील बनाने में बिजी रही मम्मी
वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक परिवार पहाड़ी इलाके में घूमने पहुंचा है और हाइवे किनारे ढाबे पर कुछ देर के लिए ठहरा है। मगर इस बीच दो बच्चों की मम्मी को रील बनाने का आइडिया आया। उन्होंने तुरंत कैमरा फिट किया और मजे डांस करने लगीं। मगर इसी बीच ढाबे पर खेल पर छोटा बच्चा हाईवे की तरफ दौड़ने लगा। इधर मम्मी अभी भी रील्स बनाने में बिजी है।
दूसरे बेटे ने बचा टाल दिया हादसा
बच्चा हाईवे के बिल्कुल करीब पहुंच गया और फर्राटा भरते हुए वाहन गुजर रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कांप जाएंगे। मगर गनीमत रही दूसरा बच्चा दौड़कर महिला के करीब पहुंचा और मां से पीछे देखने के लिए कहा। इधर पीछे मुड़कर देखते ही महिला का हलक सूख गया। वो तुरंत दौड़कर पहुंची और बच्चे को उठाकर वापस ढापे लेकर आई।
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि महिला ने वापस आकर तुरंत कैमरा ऑफ कर दिया। मालूम हो कि रील बनाते हुए महिला का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
