वायरल न्यूज़

Viral Video: देसी जुगाड़ से पकड़ लिया किंग कोबरा, तरीका देख फैन हो जाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2024, 12:19 PM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से ही सांप को झोले में बंद कर दिया। सांप पकड़ने का उसका तरीका किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

देसी जुगाड़ से पकड़ लिया किंग कोबरा। (Photo/Instagram)

Sanp Ka Video: दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि शेर और हाथी जैसे ताकतवर जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखते हैं। सांप अगर गलती से भी किसी को डस ले तो उसका बचना मुश्किल होता है। इनमें भी किंग कोबरा को सबसे खतरनाक माना जाता है। इसका डसा हुआ पानी भी नहीं मांगता है। कल्पना कीजिए कि वही सांप अचानक आपके सामने पड़ जाए। बहुत उम्मीद है कि रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपकी चीख निकल जाएगी। मगर क्या हो उसी सांप को कोई शख्स देसी जुगाड़ से झोले में बंद कर दे।

झोले में बंद कर लिया सांप

सुनकर यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने किंग कोबरा को देसी जुगाड़ से झोले में बंद कर लिया और सांप उसे बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया। सामने आए वीडियो में देखेंगे कि सांप खुले स्थान में फन फैलाए बैठा था। डर था कि वो लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था। मगर एकाएक एक शख्स उसे पकड़ने के लिए आगे आया। शख्स ने सांप को पकड़ने के लिए झोले और पाइप के टुकड़े को एक-दूसरे में फिट कर दिया। अब शख्स पाइप को सांप के आगे करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि सांप पाइप में अंधेरा देखकर उसमें घुसने लगा। इधर शख्स ने भी तुरंत झोला बंद कर दिया और सांप को पकड़ लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंका देगा। मालूम हो कि सांप से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article