वायरल न्यूज़

Video: क्या टाइगर बनेगा रे तू! अपनी ही पूंछ को नाग समझकर करने लगा ऐसी मूर्खता, लोगों ने लिए जमकर मजे

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टाइगर जंगल के किसी तालाब में पानी पीने आया है। इस बीच वह अपने जबड़े से अपनी पूंछ पकड़ लेता है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट गई है।

Image

टाइगर की मूर्खता (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कहते हैं कि टाइगर इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जानवरों में से एक होता है। टाइगर को अपने सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। जंगल के अधिकतर जानवर टाइगर के आते ही वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। दूसरी तरफ, एक टाइगर की ऐसी मूर्खता सामने आई है। जिसे देखकर यूजर्स ने जमकर मजे लेने शुरू कर दिए हैं। इस टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो देख आएगा मजा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टाइगर जंगल के किसी तालाब में पानी पीने आया है। इस बीच वह अपने जबड़े से अपनी पूंछ पकड़ लेता है। दरअसल, टाइगर को लगता है कि यह कोई सांप है। इसके बाद वह अपने पूंछ को ही सांप पकड़कर उसे चबाने की कोशिश करता है। इस चक्कर में वह कई बार तालाब में ही एक जगह खड़े होकर घूमता रहता है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी छूट गई है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने टाइगर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया है कि 'क्या टाइगर बनेगा रे तू'। ऐसा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। वीडियो को savan_editzz.007 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं लगभग पौने दो लाख लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article