Viral Video: जो लोग पढ़ाई या नौकरी के दौरान कमरा बाहर लेकर रहते हैं और रूममेट्स भी साथ रखते हैं। उनके लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। अक्सर युवकों को शिकायत रहती है कि उनके रूममेट्स कई बार चुराकर खाना खा लेते हैं और उनके लिए बचाते नहीं हैं। आप भी अगर कभी किराये पर कमरा लेकर रूममेट के साथ रहे होंगे तो इस बात को अच्छी तरह समझते होंगे। इसी क्रम में वायरल हो रहा वीडियो बहुत ही अनोखा है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रूममेट कहीं काम से गया होता है। इस दौरान दूसरा रूममेट उसके द्वारा बनाया गया चिकन खाने किचन में पहुंच जाता है। हालांकि, यह चिकन उसके हिस्से का नहीं है। यह उस रूममेट के हिस्से का है, जो इस वक्त कहीं बाहर गया है। इसके बाद कमरे पर मौजूद रूममेट जैसे ही किचन से चिकन चुराने पहुंचता है, वैसे ही उसके होश उड़ जाते हैं। दरअसल, पहले वाले रूममेट ने बहुत ही सटीक जुगाड़ लगाया था, जिस कारण वह चिकन चुरा नहीं सकता था। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। इसके साथ ही आप पहले वाले रूममेट के जुगाड़ की तारीफ तो करेंगे ही, साथ ही साथ आपकी हंसी भी छूट जाएगी। वीडियो में देख सकते हैं कि जब पहला रूममेट चिकन चुराने पहुंचता है तो उसे भगोने में ताला लगा दिखाई देता है। दरअसल, दूसरे रूममेट ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके भगोने में ताला लगा दिया था। जिससे उसका दोस्त चिकन नहीं चुरा सकता था। वीडियो को navazish_alvi_8077 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
