वायरल न्यूज़

Video: क्या आपने कभी पृथ्वी को घूमते हुए देखा है, पहले होंगे हैरान फिर रोम-रोम हो उठेगा रोमांचित

Earth Rotation Video: इस वीडियो को बनाने का तरीका इसे खास बनाता है। इसे बनाने के लिए कैमरे को एक जगह स्टिल मोड पर रखा गया था। इस दौरान कैमरे को जरा भी घुमाया नहीं गया था।

Image

धरती के घूमने का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो में घूमती नजर आ रही हो धरती
  • बहुत ही अनोखे तरीके से रिकॉर्ड किया गया वीडियो

Earth Rotation Video: हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है। इस दौरान पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी अपनी धुरी पर काफी स्पीड में घूमती है और सूर्य का चक्कर में काफी तेजी से लगाती है। हालांकि, काफी बड़ी होने की वजह से यह हमें महसूस नहीं होता है। आपने कभी भी धरती को अपनी आंखों से घूमते हुए नहीं देखा होगा। दूसरी तरफ, हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जो आपको हैरान कर देगा।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप धरती का घूमना देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि कैसे धरती के साथ पेड़-पौधे, नदी-पहाड़ भी घूम रहे हैं। इन वीडियो को देखकर आपका रोम-रोम रोमांचित हो उठेगा। बता दें कि इस वीडियो को बनाने का तरीका इसे खास बनाता है। इसे बनाने के लिए कैमरे को एक जगह स्टिल मोड पर रखा गया था। इस दौरान कैमरे को जरा भी घुमाया नहीं गया था। इसके बाद कुछ घंटे तक वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। फिर जब इस वीडियो को देखा जाता है तो इसमें धरती घूमती नजर आती है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @NatureIs_Lit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। सबसे पहली बार यह वीडियो साल 2022 में कॉस्मोड्रोम ऑब्ज़रवेट्री इन साउथ ऑफ फ्रांस एजेंसी ने शेयर किया था। इस वीडियो में धरती के साथ आकाशगंगा भी साफ-साफ दिखाई दे रही है। यह नजारे को और भी ज्यादा रोमांचक बना रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article