Mongoose and Snake Fight Video: सांप और नेवला एक-दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई के दर्जनों वीडियो देखे होंगे। कहते हैं कि सांप इस धरती पर किसी एक जीव से डरता है तो वह है नेवला। नेवला को अपने सामने देखते ही सांप की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।
वीडियो ने उड़ा दिए लोगों के होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी खेत में स्थित एक गड्ढे में सांप और नेवले की लड़ाई चल रही है। जैसे ही यह बात एक शख्स को पता चलती है, वह अपने फोन का कैमरा ऑन करके वहां पहुंच जाता है। इसके बाद वह लड़ाई कर रहे सांप और नेवले का वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है। आप देख सकते हैं कि सांप और नेवला बहुत ही भयावह तरीके से एक-दूसरे से लड़ाई कर रहे होते हैं। देखें वीडियो-
सबसे हैरान करने वाला नजारा तब सामने आता है, जब नेवला सांप को दबोचकर वहीं पर बैठ जाता है। जिस सांप को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े जीवों की हालत खराब होती है। यहां तक कि इंसान सांप को अपने सामने देखकर वहां से भाग खड़े होते हैं, उस सांप को एक छोटा सा नेवला पटखनी दे देता है। वीडियो को ledi_sofiya_smm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
