वायरल न्यूज़

Shocking Video: कहीं जगह न मिली तो LPG सिलेंडर के ऊपर खड़ी होकर डांस करने लगी लड़की, अंजाम देख कांप जाएंगे

Dance Video: लड़की को कहीं जगह न मिली तो वह एलपीजी सिलेंडर के ऊपर खड़ी होकर डांस करने लगती है। इसके बाद जो अंजाम होता है, वह देखकर आप भी कांप जाएंगे।

Image

एलपीजी सिलेंडर पर डांस (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई लोग इस चक्कर में इतना खतरनाक चीज करते नजर आते हैं, जिससे उनकी जान पर भी आफत आ सकती है। इसके बाद भी लोग मानते नहीं हैं और ऊटपटांग हरकते करते हुए कैमरे में कैद हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका मूड खराब हो जाएगा। वीडियो देखकर आपके मुंह से भी निकल आएगा- हद है भाई!

अजब ही लोग हैं इस दुनिया में

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की को कहीं जगह न मिली तो वह एलपीजी सिलेंडर के ऊपर खड़ी होकर डांस करने लगती है। इसके बाद जो अंजाम होता है, वह देखकर आप भी कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सिलेंडर पर खड़ी होकर उछल-उछलकर डांस करने लगती है। इस दौरान उसे यह भी डर नहीं होता है कि अगर सिलेंडर से गिर जाएगी तो क्या हश्र होगा। आप देख सकते हैं कि लड़की को अपना हाथ-पैर टूटने की भी परवाह नहीं होती है। देखें वीडियो-

हम सभी जानते हैं कि सिलेंडर पर खड़े होने से उसका बैलेंस सही नहीं रहेगा। इसके बाद भी लड़की उसके ऊपर खड़ी होकर उछल-उछलकर डांस करने पहुंंच जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की एक-दो स्टेप ही कर पाती है और उसका बैलेंस डगमगा जाता है। इसके बाद लड़की सीधा मुंह के बल नीचे गिर जाती है। हालांकि, वीडियो यहीं समाप्त हो जाता है तो पता नहीं चलता है कि लड़की को कितनी चोट लगती है। वीडियो को filmymantramedia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article