वायरल न्यूज़

Video: पेरिस की गलियों में भारतीय परिधान पहनकर निकल गई लड़की, फिर जो नजारा सामने आया उसने दिल लूट लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को पेरिस की सड़कों पर भारतीय परिधान में घूमते देख सकते हैं। वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है।

Image

वायरल वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • पेरिस में घूमती नजर आई भारतीय लड़की
  • अनारकली सूट पहने नजर आई लड़की

Viral Video: भारत से दूर जब हम किसी और देश जाते हैं तो अपने साथ अपनी संस्कृति और पहनावा भी लेकर जाते हैं। भारतीय संस्कृति और भारत का पहनावा पूरी दुनिया के लोगों को खूब भाता है। भारत के लोग जब विदेश जाते हैं तो वह कई बार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों को दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को पेरिस की सड़कों पर भारतीय परिधान में घूमते देख सकते हैं।

पीले रंग के सूट में नजर आई लड़की

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की पेरिस की गलियों में घूम रही है। इस लड़की ने भारतीय परिधान पहना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने जो परिधान पहना है, उसे अनारकली सूट कहते हैं। पेरिस की सड़कों में घूमती दिखी लड़की का नाम राधिका बताया जा रहा है। वह वीडियो में एक दम देसी गर्ल लग रही है। राधिका पीले रंग का अनारकली सूट पहनी दिख रही हैं। पीले रंग का उनका सूट यूजर्स के दिल जीत रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को _anandhika.official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में राधिका के देसी गर्ल वाले अंदाज ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। जहां विदेशों में जाकर लोग वेस्टर्न ड्रेस पहनते हैं, वहीं अनारकली सूट में भारतीय लड़की ने भारत के लोगों का दिल खुश कर दिया है। वीडियो को अपने इंस्टाग्रामर पेज पर शेयर करते हुए राधिका ने कैप्शन में लिखा- 'पेरिस की सड़कों पर अपना भारतीय परिधान पहनना एक अद्भुत अनुभव था। मुझे बहुत सारी वाह प्रतिक्रियाएं मिलीं और @homebreweed_ मेरा फोटोग्राफर था।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article