वायरल न्यूज़

Video: झाड़ी में छिपे बाघ की फोटो खींचने लगी लड़की, तभी गुस्साए जानवर ने जो किया देखकर कांप उठेंगे

Animal Attacks Video: लोगों ने बाघ देखकर उसका फोटो खींचना चालू कर दिया। इसके बाद ऐसा लगता है कि जंगली जानवर को गुस्सा आ गया। फिर जंगली जानवर ने जो किया, उसने वहां मौजूद लोगों की रूह कंपा दी।

Image

बाघ का हमला (ट्विटर)

Animal Attacks Video: सोशल मीडिया पर आपने जानवरों के हजारों वीडियो देखे होंगे। लोग जंगल सफारी के लिए जाते हैं तो उन्हें नजदीक से जंगली जानवर देखने को मिलते हैं। हालांकि, कई बार ये जंगली जानवर घूमने आए लोगों के लिए आफत बन जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आपकी भी आत्मा कांप जाएगी।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग गाड़ी से जंगल सफारी के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें झाड़ी में एक बाघ नजर आया। बाघ भी लोगों को देखकर झाड़ी में छिपा हुआ था। हालांकि, लोगों ने बाघ देखकर उसका फोटो खींचना चालू कर दिया। इसके बाद ऐसा लगता है कि जंगली जानवर को गुस्सा आ गया। फिर जंगली जानवर ने जो किया, उसने वहां मौजूद लोगों की रूह कंपा दी। आप देख सकते हैं कि बाघ तेजी से उन लोगों की तरह झपट्टा मारता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही बाघ घूमने आए लोगों पर झपट्टा मारता है, लोगों ही हालत खराब हो जाती है। गनीमत ये थी कि थोड़ा सा झपट्टा मारकर बाघ रुक जाता है और फिर वहां से भाग जाता है। वरना अगर बाघ उन लोगों पर हमला कर देता तो कुछ बुरा भी हो सकता था। वीडियो को @paragenetics नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article