वायरल न्यूज़

Viral Video: ये कैसा शौक...पिंजरे में बंद शेर को किस करने लगी लड़की, नजारा देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की शेर के साथ लिपलॉक करती हुई नजर आ रही है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

शेर को किस करने लगी लड़की (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर को किस करने लगी लड़की
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Wildlife Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी (Funny Video) के फव्वारे छूट जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देख अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Wildlife Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) शेयर किया गया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

बहुत पुरानी कहावत है शौक बड़ी चीज है। मतलब ये हुआ कि कई बार लोग ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे कारनामे कर देते हैं, जिन्हें देखकर सब यही कहते हैं शौक बड़ी चीज है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पिंजरे एक शेर बंद है। वहीं, एक लड़की शेर के नजदीक पहुंच जाती है और उसे किस करने लगती है। लड़की जैसे ही शेर को किस करती है, 'जंगल का राजा' भी पीछे नहीं हटता है और जीभ से लड़की को चाटने लगता है। दोनों का रोमांस देखकर लोगों के होश उड़ गए। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपके भी छक्के छूट गए। सोच रहे होंगे ये कैसा शौक है भाई। इंस्टाग्राम पर इस हैरतअंगेज वीडियो को 'allexyssss' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देखु चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये काफी खतरनाक हो सकता था। कुछ का कहना है कि शौक के चक्कर में लोग क्या-क्या करते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article