वायरल न्यूज़

Snake Video: जिंदगी में नहीं देखा होगा इतना बड़ा कोबरा, देखकर हिल ना जाओ तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2024, 03:27 PM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक विशालकाय किंग कोबरा कैमरे में कैद हुआ है। इसका आकार किसी को भी हिलाकर रख देगा।

Image

कैमरे में कैद हुआ विशालकाय किंग कोबरा। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ विशाल कोबरा
  • हिलाकर रख देगा इसका आकार
  • करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

Sanp Ka Video: दुनियाभर में सांपों की ढेरों प्रजातिया हैं। इनमें कुछ कम खतरनाक होते हैं, मगर किसी-किसी के डसने से बचना तक मुश्किल होता है। किंग कोबरा एक सांप ऐसा ही सांप है, जिसके नाम से ही कांप जाते हैं। खुद जंगल का राजा शेर भी किंग कोबरा से दूरी बनाकर रखता है। यही वजह है कि आकार में करीब चार फीट के इस सांप से कोई खतरा मोल नहीं लेता। मगर कभी सोचा है कि आखिर सबसे बड़ा कोबरा कितने फीट लंबा होता होगा। हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही कोबरा कैमरे में कैद हुआ है, जिसकी लंबी होश उड़ाकर रख देगी।

होश उड़ा देगी कोबरा की लंबाई

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि कोबरा सीवर पाइप में है। उसका रेस्क्यू करने के लिए टीम भी मौके पर मौजूद है। शुरुआत से लगता है कि कोई साधारण सांप सीवर में छिपा होगा। मगर रेस्क्यू कर्मचारी ने जैसे ही उसे बाहर निकालना शुरू किया, दिमाग हिला देने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे कि शख्स किसी तरह सांप को बीच से पकड़ता है और उसे बाहर निकलता है। मगर जैसे ही उसने सांप को बाहर निकाला उसकी लंबाई करीब दस फीट नजर आती है। ये आकार इतना विशाल नजर आता है कि शायद ही पहले कभी इतना बड़ा कोबरा देखा होगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है बार-बार देखेंगे।

देखिए वीडियो

विशालकाय किंग कोबरा को रेस्कयू कररते हुए कोबरा का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो पर नेटिनजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article