वायरल न्यूज़

टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर का उनकी पत्नी के साथ Video हुआ वायरल, रोमांटिक अंदाज में आए नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:43 PM IST

Tina Dabi Ex-Husband Video: वीडियो को डॉ महरीन काजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में डॉ महरीन काजी व्हाइट कलर के खबूसूरत लहंगा में नजर आ रही हैं। वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

Image

अतहर आमिर खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • IAS अतहर आमिर पत्नी के साथ हुए रोमांटिक
  • डॉ महरीन काजी के साथ वीडियो में आए नजर
  • दोनों की शादी के पूरे हो गए हैं एक महीने

Tina Dabi Ex-Husband Video: वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर जिले की कलेक्टर टीना डाबी के पूर्व पति और IAS अतहर आमिर खान का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी नई नवेली पत्नी डॉ महरीन काजी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो राजस्थान का है। इसमें दोनों काफी सुंदर दिख रहे हैं। इस वीडियो को जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

देखें खूबसूरत वीडियो

बता दें कि आईएएस अतहर आमिर और उनकी पत्नी डॉ महरीन काजी की शादी पिछले महीने ही हुई थी। अपनी शादी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर इस कपल ने यह रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को डॉ महरीन काजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में डॉ महरीन काजी व्हाइट कलर के खबूसूरत लहंगा में नजर आ रही हैं। वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ आईएएस अतहर आमिर ब्लैक सूट में बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। आप वीडियो में दोनों को बेहद रोमांटिक मूड में देख सकते हैं। वहीं आस-पास का नजारा भी काफी खूबसूरत है। वीडियो के बैकग्राउंड में आप 'मेरा हमसफर' गाना सुन सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ आईएएस अतहर आमिर की पत्नी डॉ महरीन काजी ने कैप्शन में लिखा, 'जब आप सही व्यक्ति से मिलते हैं तब यह गीत समझ में आता है।' गौरतलब है कि अतहर आमिर खान और महरीन काजी ने 1 अक्टूबर को शादी की थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article