Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक बीच सड़क पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इसके बाद वहां पर एक बस आ जाती है और उसमें से उतरकर आए लोग युवक को ऐसा सबक सिखाते हैं, जो वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर अकेली जा रही थी। उसे अकेला देख एक युवक उससे छेड़छाड़ करने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि लड़की काफी सहमी हुई है, वहीं युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा होता है।
लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था युवक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अकेले लड़की को देखकर युवक पीछे से आता है। वह लड़की के साथ बदतमीजी करने लगता है। वीडियो में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक लड़की से साथ छेड़खानी कर रहा होता है या उसे लूटना चाह रहा था। आप देख सकते हैं कि लड़की उसको धक्का देकर खुद का बचाव करने की कोशिश करती है। इसके बाद भी युवक उसे बार-बार पकड़ने की कोशिश करता है। इसी बीच वहां एक बस आ जाती है। लड़की के साथ जोर जबरदस्ती होता देख ड्राइवर बस को रोक लेता है। देखें वीडियो-
इसके बाद बस में सवार कई यात्रा दौड़कर लड़की को बचाने आ जाते हैं। वह छेड़खानी कर रहे युवक के पास पहुंचकर उसे सबक सिखाने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि वह जमकर युवक की पिटाई करते हैं। बस में से उतरा कोई यात्री उसे लातों से सबक सिखाता है तो कोई यात्री उसे हाथों से पीटता है। लोग युवक को सड़क पर गिरा देते हैं और जमकर उसकी लात-जूतों से पिटाई कर देते हैं। वीडियो को @RobberyFaiI नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
