वायरल न्यूज़

क्यूटनेस के साथ कूट-कूटकर भरा है टैलेंट, आवाज ऐसी जैसे जुबान पर मां सरस्वती हो विराजमान, बच्ची का गाना सुन मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

बहुत ही कम लोगों को भगवान मधुर आवाज देते हैं। इसी वरदान को पाई एक खुशकिस्मत बच्ची का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची अपने क्लासरूम में खड़ी होकर अपनी मधुर आवाज में गाना गाते दिख रही है। बच्ची के इस वीडियो को देख लोग उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं।

Image

गाना गाती बच्ची (X/@ChapraZila)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची की आवाज का जादू देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है। वीडियो में बच्ची की क्यूटनेस देख लोग इस वीडियो को लूप में लगाकर देख रहे हैं। क्यूटनेस के साथ-साथ बच्ची की आवाज तो ऐसी लग रही है जैसे मानो उसकी जुबान पर मां सरस्वती खुद विराजमान हों। वीडियो को देखने के बाद लोगों के दिल में एक मीठी सी हलचल पैदा हो गई।

बच्ची की गायकी पर फिदा हुए लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नन्ही परी अपने क्लासरूम में खड़ी होकर अपने टीचर की फरमाइश पर बॉलीवुड का एक गाना गाते दिख रही है। बच्ची की आंखों में चमक, चेहरे पर मासूमियत और आवाज में वह गहराई, यह देख सब कुछ इतना परफेक्ट लग रहा है जैसे स्वर्ग से कोई संगीतकार उतर आया हो। वीडियो में बच्ची की परफॉर्मेंस देखकर लोग हैरान रह गए।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 24 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने लिखा, "यह छोटी लड़की की आवाज सुनकर आंसू आ गए। इतनी कीमती और मासूम!" दूसरे ने लिखा, "कोई संदेह नहीं है कि बच्ची की आवाज बहुत प्यारी है। दूसरी बात, सभी लोग IAS नहीं बन सकते और सभी लोग इंजीनियर नहीं बन सकते। उसे भगवान ने गायन की कला दी हुई है। बच्चों से मेहनत उसी दिशा में करवानी चाहिए जिस दिशा के लिए भगवान ने उन्हें कला दी हुई हो और इसे पहचानना बड़ों की जिम्मेदारी है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article