वायरल न्यूज़

Video: महिला का पर्स छीनकर भागा बंदर, छत पर बैठकर गिनने लगा नोटों की गड्डियां

एक शरारती बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बंदर अपने हाथों में नोटों की गड्डी लिए हुए है। इस पूरे घटनाक्रम को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Image

नोटों की गड्डियां छीनकर भागा बंदर (X/@funny_memes04)

बंदर जैसे खुराफाती जानवर इस धरती पर कोई नहीं। उन्हें उनके खुराफात के लिए ही जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके खुराफात के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें वे कोई ना कोई शैतानी करते नजर आते हैं। कई बार उनकी शैतानियों को देख हमारे चेहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाती है। वहीं, कई बार उनकी हरकतें हमें परेशानी में भी डाल देती हैं।

पर्स लेकर भागा बंदर

हाल में ही बंदर की खुराफात से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर को एक छत पर 500 के नोटों की गड्डियों के साथ बैठा देखा गया। नीचे गली में खड़े लोग उसे फ्रूटी का लालच देकर नोट की गड्डी वापस लेने की फिराक में दिख रहे हैं। ऐसे में वे बार-बार बंदर की तरफ फ्रूटी का टेट्रा पैक फेंकते नजर आ रहे हैं। अंतत: बंदर फ्रूटी के लालच में आ जाता है और वह नोटों की गड्डी को नीचे लोगों की तरफ गिरा देता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस वीडियो को पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दिया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @funny_memes04 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में घटना के बारे में बताया और लोगों को चेतावनी भी दी। यूजर ने कैप्शन में लिखा, "आप अगर कहीं घूमने जाते हैं तो अपने पैसे का अवश्य ध्यान रखें क्योंकि ऐसे बंदर आपको हर जगह मिल जाएंगे। इस बंदर ने एक माताजी का पर्स छीनकर उसमें से पैसे निकाल लिए, इसलिए सावधान रहें और सतर्क भी।"

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जहां कुछ लोगों ने अन्य बंदरों की शरारत भरी घटनाओं का जिक्र किया, तो वहीं कुछ लोगों ने ऐसे बंदरों से बचने की सलाह भी दी। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वृंदावन तो पूरे भारत में चर्चित है कि वहां के बंदर कैसे सौदेबाजी करते हैं और वे तो महंगा और सस्ता भी पहचानते हैं। उसी हिसाब से समान उठा कर ले जाते हैं।" दूसरे ने लिखा, "इन पैसों से अब वह केले खरीदेगा, इंसान तो देता नहीं तो ऐसे में अब पैसे लूट कर ही काम चलाना पड़ेगा इनको।" तीसरे ने लिखा, "बिलकुल सही कहा आपने, पैसे बंदर से बहुत बचा कर रखना चाहिए क्योंकि बंदर अगर वापिस भी कर दें तो कोई भरोसा नहीं कि वे उन्हें फाड़ेंगे नहीं।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article