वायरल न्यूज़

ये है 8वां अरब बच्चा, दुनिया के इस कोने में हुआ पैदा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 15, 2022, 03:38 PM IST

8 billionth person in the world: फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज सुबह एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि यही 800वां करोड़ बच्चा है। इस बच्ची का नाम 'विनिस माबनसाग' रखा गया है।

Image

8वां अरब बच्चा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की आबादी हुई 8 अरब के पार
  • जानिए कहां पैदा हुई 8वीं अरब बच्ची
  • 2100 तक 10 अरब पार होने का अनुमान

8 billionth person in the world: दुनिया की आबादी आज 8 अरब हो गई है। संयुक्त राष्ट्र का वह पूर्वानुमान सच साबित हुआ कि नवंबर के मध्य तक वैश्विक आबादी 8 अरब पहुंच जाएगी। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज सुबह एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि यही 800 करोड़वां बच्चा है। इस बच्ची का नाम 'विनिस माबनसाग' रखा गया है। अपनी बच्ची के जन्म पर मां 'मारिया मार्गरेट विलोरेंट' बहुत खुश हैं। उनकी बेटी दुनिया का '800वां करोड़ बच्चा' बनी तो मां ने कहा कि यह उनके लिए आशीर्वाद जैसा है।

नॉर्मल डिलीवरी से हुई पैदा

जनसंख्या और विकास आयोग (POPCOM) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लिनेथ थेरेसी मोनसाल्वे ने 800वें करोड़ बच्चे के पैदा होने पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विनिस भविष्य में विकास का रोल मॉडल बनेंगी। बता दें कि विनिस का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। वह रात में तकरीबन 01 बजकर 29 मिनट पर पैदा हुई हैं। जिस अस्पताल में विनिस पैदा हुई हैं। उसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोमियो बिटुइन ने बताया कि उन्होंने दुनिया के 8 अरबवें बच्चे को देखा है। रात 11 बजे से करीब दो घंटे उन्होंने बच्चे का इंतजार किया।

2100 तक 10 मिलियन पार कर जाएगी दुनिया की आबादी!

POPCOM की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस में जनसंख्या 1.9 प्रजनन दर के साथ धीमी गति से बढ़ रही है। वहां एक मां दो से कम बच्चों को जन्म देती है। साल 2017 में फिलीपींस का प्रजनन दर 2.7 था। यूनाइटेड नेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 में दुनिया की आबादी लगभग 8.5 बिलियन को पार कर जाएगी। वहीं साल 2050 में दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन पर पहुंचने का अनुमान है। साल 2100 में दुनियाभर में 10.4 बिलियन लोगों के होने की संभावना है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article