वायरल न्यूज़

Shocking: साढ़े 14 लाख के नोटों की माला पहन बारात ले गया दूल्हा, बदमाशों ने रास्ते में लूट लिया, कूटा अलग से

Shocking News: दूल्हे ने यह माला किराए पर लिया था और माला पहनाने के बाद इसका मालिक खुद इसके साथ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हथियार के दम पर साढ़े 14 लाख रुपये की माला लूट ली।

Image

बदमाशों ने लूटी नोटों की माला (एक्स)

Shocking News: पुराने जमाने से शादियों में दूल्हे को नोटों की माला पहनाने की परंपरा चलती आई है। यह एक तरह दिखावे का हिस्सा ज्यादा बन गया है। आजकल तो कई दूल्हे लाखों रुपये के नोटों की माला पहने देखे जाते हैं। सिर्फ यही नहीं अपने इस दिखावे का वीडियो बनाकर वह सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिसे जमकर देखा और शेयर किया जाता है। राजस्थान के अलवर में एक दूल्हे को ऐसा करना महंगा पड़ गया।जहां एक दूल्हा 14.50 लाख रुपये के नोटों की माला पहनकर बारात लेकर निकला।

माला लेकर फरार हुए बदमाश

हैरान करने वाली बात यह है कि इस माला को रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया। सिर्फ यही नहीं बदमाशों ने मालिक के साथ मारपीट भी की। बता दें कि दूल्हे ने यह माला किराए पर लिया था और माला पहनाने के बाद इसका मालिक खुद दूल्हे के साथ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने हथियार के दम पर साढ़े 14 लाख रुपये की माला लूटी। बता दें कि इस माला को तब लूटा गया जब इसका मालिक समसूदीन बाइक से माला लेकर निकला था। देखें माला का वीडियो-

कार सवार बदमाशों ने माला के मालिक की बाइक को टक्कर मारी और माला छीनकर भाग निकले। इस घटना के सामने आने के बाद साढ़े 14 लाख के माला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। आप 500 रुपये के नोटों से बने माला को देख सकते हैं। अब इस माला को पुलिस ढूंढने में लगी है। बता दें कि इस माला को 8-10 हजार रुपया किराया देकर कोई भी दूल्हा ले सकता है और शादी में पहन सकता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article