वायरल न्यूज़

देख रहे हो विनोद.. 10 लाख की चोरी कर ली, फिर कर दिया गजब का कांड, सुन हंस पड़ेंगे इन चोरों का कारनामा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 10, 2023, 09:17 AM IST

पेरू के हुआंकायो शहर में तीन चोरों ने मिलकर एक शोरूम से करीब 10 लाख का माल चोरी कर लिया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ऐसी गलती कर दी, जिसे सुनने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। ऊपर से इन चोरों के पीछे पुलिस अलग से पड़ी है।

Image

प्रतीकारात्मक तस्वीर (Image Credit: iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरों ने की 10 लाख की चोरी
  • शोरूम से चोरी किए काफी जूते
  • पेरू के हुआंकायो शहर का मामला

Theft Of Shoes Worth 10 Lakhs: चोरी के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा, बड़े-बड़े जगहों पर चोर आता है, पहले तहकीकात करता है और चोरी कर सारा सामान उड़ा ले जाता है, लेकिन कभी आपने ऐसा सुना है चोरी करने के बाद चोरों को ही पछतावा होने लगे और पुलिस से डरकर भागता फिरे.. नहीं ना। बिल्कुल ऐसा ही एक मामला पेरू के हुआंकायो शहर से सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपको इन चोरों पर खूब हंसी आने वाली है।

मामला कुछ यूं है कि हुआंकायो शहर के एक शोरूम में तीन चोर घूस जाते हैं और फिर क्या माल समेटकर निकल जाते हैं। अब ये कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं थी, ये चोरी करीब 10 लाख से अधिक की थी। लेकिन इन चोरों ने इतनी बड़ी गलती कर दी कि उन्हें इसका पछतावा हो रहा है। दरअसल, इन चोरों जूते चुराए थे, लेकिन घर जाने के बाद इन्हें पता चला कि ये सारे जूते एक ही पैर के है। अब इसके बाद क्या था... ये ना चोरी किए हुए जूतों को बेच पा रहे हैं और ना ही अपने पास रख पा रहे हैं, पुलिस का भी तो चक्कर है ना 'बाबू भैया'।

चोरी ने कर दिया भारी मिस्टेक

चोरी होने के बाद शोरूम मालिक को घाटा हुआ ही लेकिन इससे चोरों को भी फायदा नहीं हो रहा। ये सभी जूते दाहिने पैर के थे। अब वहां की स्थानीय पुलिस इन चोरों की खातिरदारी करने के लिए इन्हें ढूंढ रही है। चोरी के समय का शोरूम से एक सीसीटीवी फुटेज भी रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article