वायरल न्यूज़

Funny Video: चोरों का यह वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखिए सीसीटीवी में आने के बाद क्या किया..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 11:02 AM IST

इंस्टाग्राम पर चोरों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, दोनों जैसे ही दुकान में चोरी करने के लिए गए, फिर वहां लगे सीसीटीवी को देख पोज देना शुरू कर दिया। अब ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी धूम मचा रहा है।

Image

चोरों का मजेदार वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करने गए चोरों ने कर दिया कमाल
  • सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद देने लगे पोज
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Thieves Funny Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी होता है क्या? दरअसल, दो चोरों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों चोरी करने के लिए एक दुकान में एंट्री मारते हैं लेकिन उसके बाद ऐसा कांड करते हैं, जिसे देखने के बाद हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा। ऐसे में ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो चोरों एक दुकान में घूसते हैं और फिर काउंटर से कैश निकालने लगते हैं। इसके बाद जैसे ही पहले चोर की नजर दुकान में लगे सीसीटीवी पर पड़ती है, तो वह दूसरे चोर को दिखाता है। फिर क्या दूसरा चोर पहले तो मास्क निकालता है और फिर दोनों सीसीटीवी के सामने पोज देने लगते हैं। जैसे कि दोनों मॉडलिंग के लिए फोटोशूट कराने आए हो। अब ऐसे में ये वीडियो (Funny Video) इतना फनी है कि आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

चोरों का मजेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि लगता है कि बेस्ट क्वालिटी का कैमरा लगा हुआ था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई पुलिस भी बाहर इंतजार कर रही है, जरा देख लो। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'cryptostuf' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article