वायरल न्यूज़

Viral Video: भूखे चीतों के झुंड को खाना खिलाने गए थे दो शख्स, आगे दिखा रूह कंपाने वाला नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 20, 2022, 07:52 PM IST

Cheetah Video: वीडियो में दो शख्स दिखाई दे रहे हैं, जो भूखे चीतों के झुंड को खाना देने पहुंच गए थे। इसके बाद वहां जो नजारा दिखता है। वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। जब दोनों शख्स उन भूखे चीतों को खाना दे रहे थे तो कई चीते आपस में भिड़ जाते हैं।

Image

चीता का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • भूखे चीतों को खाना देने के दौरान हुआ ऐसा

Cheetah Video: जंगल में शेर, चीता और बाघ ऐसे जानवर होते हैं, जिनके सामने बड़े-बड़े जानवरों की हालत पतली हो जाती है। चीता अपनी अदभुत फुर्ती और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है। ये अपने पंजों की बनावट के लिए पहचाने जाते हैं। बिल्ली की प्रजाति में यह इकलौता जानवर है, जिसके पंजे बंद नहीं होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह धरती पर पाया जाने वाला सबसे तेज जानवर है, जो कुछ ही सेकंड में 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार प्राप्त कर लेता है। एक तरह से इसकी रफ्तार सुपरकार से भी तेज होती है।

भूखा था चीतों का झुंड

जंगल में शेर, चीता भले ही इतने खूंखार हों लेकिन उन्हें भी अपने खाने के लिए तमाम चुनौतियां का रोजाना सामना करना पड़ता है। मांसाहारी होने के कारण उन्हें अपने खाने और शिकार के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ कमजोर जानवर इनसे बचने की पूरी कोशिश करते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स दिखाई दे रहे हैं, जो भूखे चीतों के झुंड को खाना देने पहुंच गए थे। इसके बाद वहां जो नजारा दिखता है। वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों शख्स उन भूखे चीतों को खाना दे रहे थे तो कई चीते आपस में भिड़ जाते हैं। इस दौरान उनका रौद्र रूप देखने को मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जंगल में दो युवक भूखे चीतों को खाना खिलाने के लिए गाड़ी से पहुंचते हैं। उन्होंने अपनी गाड़ी में मांस के टुकड़ा लादा हुआ था। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों युवक वन विभाग से जुड़े हुए हैं। जंगल में पहुंचते ही वह अपनी गाड़ी में से मांस के टुकड़े निकालकर उन भूखे चीतों की ओर फेंकने लगते हैं। यह देखकर चीते मांस के टुकड़ों पर टूट पड़ते हैं। इसी दौरान छीना झपटी में वह एक-दूसरे पर हमला करते हैं। वीडियो @Naji_alt नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article