पति-पत्नी का रिश्ता हर सुख-दुख में साथ देने का होता है। यह बात इस वायरल वीडियो में अच्छे से समझने को मिल गई। जहां एक मैकेनिक पति अपनी पढ़ी-लिखी पत्नी को TET का एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था। जब एक शख्स ने उन्हें रोका तो पत्नी ने अपने पति के बारे में जो बातें कही, उसने पूरे मर्द समाज का दिल छू लिया।
मैकेनिक अपनी पत्नी को एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैकेनिक अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे TET का एग्जाम दिलवाकर लौट रहा था। तभी वीडियो बना रहे एक शख्स ने उसे रोका। मैकेनिक ने बाइक रोक दी। फिर उसने उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो? इस पर मैकेनिक बोलता है कि अपनी वाइफ को TET की परीक्षा दिलवाने ले गए थे। शख्स उससे पूछता है कि क्या तुमने एग्जाम नहीं दिया। तो वह कहता है कि मैं बस 10th तक पढ़ा हूं। मेरी पत्नी को पढ़ने-लिखने का शौक था इसलिए उनकी पढ़ाई में साथ देता हूं।
पत्नी ने अपने पति के लिए कहा ऐसी बात कि दिल को छू गई
इसके बाद वह शख्स उस महिला से पूछता है कि आपकी नौकरी लग गई को आप कहीं अपने पति को छोड़ तो नहीं देंगी? इस पर बाइक के पीछे बैठी महिला बोलती है कि मुझे सफलता भले मिले या ना मिले लेकिन मैं हमेशा इनके साथ ही रहूंगी। महिला बताती है कि उनके पति घर वालों से छिपाकर उनकी पढ़ाई करवा रहे हैं और हर वक्त उनका साथ देते हैं। फिर शख्स उन्हें हेलमेट के लिए टोकता है। इस पर पीछे बैठी महिला हेलमेट अपने सिर में पहन लेती है। फिर वह शख्स जब उस मैकेनिक से हेलमेट पहनने को बोलता है तो वह जवाब देता है कि जो जरूरी है उसने हेलमेट लगा लिया न, वह काफी है।
लोगों ने पति-पत्नी की खूब तारीफ की
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3900 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने इस कपल की बॉडिंग की जमकर तारीफ की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
