वायरल न्यूज़

शख्स के मेल ईगो को छूकर निकल गई महिला की हंसी, ट्रेन की खिड़की में फंसे नारियल को निकालकर ही बंदे ने लिया दम

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आपको अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार की याद आ जाएगी। वीडियो को देख यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Image

खिड़की में फंसे नारियल को बाहर निकालता शख्स (X/@jitu_rajoriya)

मेल ईगो कितना बड़ा होता है, वह आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं। जहां एक शख्स ने नामुमकीन चीज को भी मुमकीन कर दिखाया। दरअसल, ट्रेन की खिड़की में बंदे का नारियल फंस गया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उस नारियल को निकालना तो दूर बल्कि ऐसा सोचना भी मूर्खता है।

खिड़की में फंसे नारियल को निकालने की जद्दोजहद में लगा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ट्रेन के अंदर अपनी सीट पर बैठा है। उसके दोनों हाथ ट्रेन के बाहर खिड़की में फंसे नारियल को पकड़े हुए हैं। वह अपनी पूरी ताकत के साथ उसे अंदर खींचने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रहा। उसकी बार-बार की कोशिश कोई रंग नहीं ला रही। यह देख बगल में बैठी महिला उस पर हंस पड़ती है। बस यही बात उस शख्स के मेल ईगो को छूकर निकल जाती है। फिर तो उस बंदे ने नारियल को निकालने में अपनी जान झोंक दी।

फुल तैयारी के साथ मिशन को अंजाम तक पहुंचाया

इस बार की कोशिश के लिए सबसे पहले वह अपने गले पर रख शॉल और सिर में पहनी टोपी को नीचे उतारकर फेंक देता है। इसके बाद वह दम लगा के खिड़की के बाहर फंसे नारियल को अंदर की तरफ खींचता है और दो-चार झटकों में अगले ही पल नारियल ट्रेन की खिड़की से अंदर चला आता है। अंत में वह उस महिला को नारियल अंदर खींचकर दिखा देता है और उसे नारियल पानी पीने को दे देता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @jitu_rajoriya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस बंदे की तुलना अजय देवगन से की है। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इस भाई ने तो अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरे ने लिखा, "भाई को देख सन ऑफ सरदार की याद आ गई।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article