प्रकृति कितनी खूबसूरत होती है, उसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रही है। जिसे दुनिया के मशहूर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मार्क स्मिथ ने अपने कैमरे में कैद किया है। उनके इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिकारी बाज पानी में सबसे पहले एक मछली का शिकार करता है फिर वह उसे लेकर हवा में उड़ जाता है और हवा में ही उड़ते-उड़ते मछली को अपना निवाला बना लेता है।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया यह अद्भुत नजारा
मार्क स्मिथ जैसे फोटोग्राफर्स ऐसे रेयर मोमेंट्स को कैप्चर करने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। यह वीडियो पहली बार 2023 में वायरल हुआ था, लेकिन अब फिर से 2025 में नए पोस्ट्स के साथ ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस अद्भुत वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
हवा में उड़ते-उड़ते मछली को बनाया निवाला
वीडियो में प्रकृति की ताकत और खूबसूरती बखूबी देखने को मिल रही है। वीडियो में बताया गया है कि एक एक बाल्ड ईगल पानी से मछली को पंजों में दबोचता है और हवा में उड़ते हुए ही उसे जीते-जी निगल जाता है। वीडियो में स्लो-मोशन में साफ दिखता है कि कैसे बाज पानी की सतह पर झपट्टा मारता है, अपने तेज पंजों से मछली को पकड़ता है और बिना रुके उड़ान भरते हुए उसे मुंह में ट्रांसफर करके पहला कौर ले लेता है। मछली अभी जिंदा तड़प रही होती है, लेकिन बाज की स्पीड और स्किल इतनी परफेक्ट है कि वह हवा में ही अपना शिकार खत्म कर देता है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद लोग बाज के शिकार की टेक्निक और स्किल से बहुत प्रभावित हुए। लोग अपनी हैरानी को अपने शब्दों से कमेंट बॉक्स में बयां कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इनकी नजर कभी नहीं चूकती और शिकार कभी नहीं बचता।" दूसरे ने लिखा, "यह देखकर गूजबंप्स आ गए।" तीसरे ने लिखा, "बाज की स्पीड, उसकी एक्यूरेसी और स्लो-मोशन शॉट्स सबकुछ बेहद ही परफेक्ट लग रहा है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
