हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की एक अलग ही कौम रहती है, जो किसी भी समस्या को काफी क्रिएटिव तरीके से जुगाड़ के दम पर निपटा देते हैं। ऐसे ही जुगाड़ का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने पंचर हुए टायर के साथ ऐसा जुगाड़ करता किया कि अब जीवन भर के लिए उसे टायर पंचर होने के झंझट से मुक्ति मिल गई।
टायर को पंचर से बचाने के लिए लगाया जुगाड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने जुगाड़ के दम पर अपने मोटर मोटरसाइकिल के टायर को कुछ ऐसा बना डाला है कि अब शायद ही वह टायर कभी पंचर हो। इसके लिए शख्स उस मोटर मोटरसाइकिल के टायर को फाड़कर उसके अंदर सीमेंट का घोल भरते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स सीमेंट और गिट्टी के घोल को करनी से टायर के अंदर भर रहा है ताकि उसका टायर कंक्रीट का मजबूत टायर बन जाए और फिर टायर के पंचर होने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाए।
लोगों को पसंद आया शख्स का ये जुगाड़
जुगाड़बाजी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @funny_vi6eos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट भी आ चुके हैं। जहां कुछ लोगों ने शख्स के इस जुगाड़ और तिकड़मबाजी की खूब तारीफ की, तो वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स भी किए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पंचर बनाने की जगह इसने तो प्लास्टर ही कर दिया।" दूसरे ने लिखा, "न पंचर का डर, न फटने की चिंता और स्पीड भी जबरदस्त! वाह भाई क्या दिमाग लगाया है तूने।" तीसरे ने लिखा, "कितने तेजस्वी लोग हैं?"
